Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

गंगासागर जाते समय बस पलटने से दस घायल

इनमें से दस को गंभीर चोटों के कारण सागर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है

21 Feb 2025

गंगासागर जाते समय बस पलटने से दस घायल

दक्षिण 24 परगना। गंगासागर जाते समय एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से दस तीर्थयात्री घायल हो गए। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया । घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी एक बस शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर स्थित कचुबेरिया से गंगासागर जा रही थी। चौरंगी के पास बस अचानक नियंत्रण खोकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
उधर, सुंदरवन विकास मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा और बीडीओ कन्हैया कुमार राव को भी सूचित किया गया। सभी के प्रयासों से यात्रियों को एक-एक करके बस से बाहर निकाला गया। इनमें से दस को गंभीर चोटों के कारण सागर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना के बारे में गंगासागर बक्खाली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के सदस्य संदीप कुमार पात्रा ने कहा कि बस में कुल 36 यात्री सवार थे। इनमें से 33 महाराष्ट्र के निवासी थे। गंगासागर की ओर जाते समय बस का नियंत्रण खो दिया जिससे वह सड़क के किनारे नहर में गिर गई। ब्लॉक प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए समुद्र दर्शन के बाद सुरक्षित घर लौटने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगासागर जाते समय बस पलटने से दस घायल
इनमें से दस को गंभीर चोटों के कारण सागर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News